झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड के समीप भागाबांध थाना क्षेत्र काशीयाटाड़ निवासी माधुरी देवी के साथ दो युवकों ने सोने के जेवरात के साथ 20 हजार का ठगी कर फरार हो गया। घटना की पूरी करतूत मातृसदन के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटना स्थल पहुंचकर पीड़ित महिला से बात कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।