दरभा: चिंगपाल के महतारी सदन का मुख्यमंत्री ने किया वर्जुअल लोकार्पण, विधायक किरण सिंह देव ने भवन का फीता काटकर किया उद्घाटन
Darbha, Bastar | Sep 23, 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा मंगलवार को दोपहर 3 बजे धमतरी जिला के ग्राम करेली बड़ी से प्रदेश में महतारी सदन का लोकार्पण किया गया। बस्तर जिले में दरभा विकासखंड के चिंगपाल, जगदलपुर विकासखंड के परपा और लोहंडीगुड़ा विकासखंड के उसरी बेड़ा के महतारी सदन का मुख्यमंत्री द्वारा वर्जुअल लोकार्पण किया गया।