बेरमो: सीसीएल ढोरी में एक अधिकारी सहित 8 कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
Bermo, Bokaro | Jul 1, 2026 बेरमो आनुमंडर क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल ढोरी एरिया के महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में बुधवार को एक अधिकारी सहित आठ कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। ढोरी जीएम राजीव कुमार, अधिकारियों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने इन कर्मियों को शॉल, माला, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।