चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के धरना गांव में शनिवार दोपहर किसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धरना निवासी राजा 22 वर्ष को अज्ञात कारणों से लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घायल जिला अस्पताल में इलाजरत है।