मिर्ज़ापुर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा आरंभ, पहले दिन हिंदी की परीक्षा हुई
यूपी बोर्ड की परीक्षा आरंभ हो गई बुधवार की सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:45 तक परीक्षा आयोजित की गई। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आधिकारी केंद्रों पर भ्रमण करते रहे। जीआईसी समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हिंदी की परीक्षा दी।