मिर्ज़ापुर: कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को किया हाउस अरेस्ट
कांग्रेस कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी द्वारा मनरेगा के विरोध के क्रम में विधानसभा का घेराव करने जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही जिला अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। डंकिनगंज में कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मिनहाज अहमद उर्फ छोटे खान को हाउस अरेस्ट करने का वीडियो सामने आया है।