शुजालपुर: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपियों पर केस दर्ज
पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू और डंडे से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रेमनगर कॉलोनी निवासी पवन सूर्यवंशी (25) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 3 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह कमलिया रेलवे फाटक के पास निखिल बलाई और मोहित मेहतर के साथ बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि निखिल बलाई ने