बांका: कन्या मध्य विद्यालय ओड़हारा में शिक्षिका को दी गई विदाई
Banka, Banka | Dec 1, 2025 सोमवार की दोपहर दो बजे प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय ओड़हारा के परिसर में शिक्षिका आरती कुमारी के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जानकारी के अनुसार विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका आरती कुमारी का चयन झारखंड राज्य में शिक्षिका बेसिक ग्रेड के पद पर होने के बाद उन्होंने यहां से त्यागपत्र दे दिया।