हंडिया: अंजना में मैजिक से टकराई फॉर्चूनर, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
हंडिया थाना क्षेत्र की सैदाबाद चौकी अंतर्गत अंजना गांव के पास बृहस्पतिवार लगभग 3 बजे तेज रफ्तार फॉर्चूनर वाहन मालवाहक मैजिक से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।