उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज में सिविल डिफेंस के 360 वार्डन एवं स्वयंसेवकों के लिए 7-दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज जिलाधिकारी एवं नियंत्रक मनीष कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) सत्यम मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा उपस्थित रहे।