मांझी: किसान कार्यशाला में भोजन पानी की भारी अवस्था , जांच के आदेश
Manjhi, Saran | Jun 15, 2026 कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में सोमवार को आयोजित प्राकृतिक खेती विषयक एक दिवसीय किसान कार्यशाला में नाश्ता ,पेयजल और भोजन की अव्यवस्था को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई। जिले के 11 प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ो किसन विशेष कर महिला किसान ने आरोप लगाया कि उन्हें ना तो समय पर नाश्ता मिला और ना ही पीने के लिए पर्याप्त ठंडे पानी की व्यवस्था थी।