चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के 2 कार्मिकों ने गीत के माध्यम से विरासत संरक्षण की अलख जगाई, चूरू को नई पहचान देने की पहल
Churu, Churu | Feb 14, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के दो कार्मिकों ने अपनी मिट्टी के प्रति प्रेम को सुरों में पिरोकर एक प्रेरक मिसाल पेश की है। शंकर महरिया और दिलीप सैनी, जो पेशेवर गायक नहीं बल्कि अस्पताल कर्मचारी हैं, ने “जैसलमेर सो ट्रेफिक लाग रियो” गीत के माध्यम से चूरू की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विस्तार का संदेश दिया है।