रीठी: नौतपा के आखिरी दिन मेहरबान हुए बादल, रीठी में बारिश से गर्मी से राहत
Rithi, Katni | Jun 2, 2026 नौतपा के आखिरी दिन मंगलवार को कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 1 बजे आसमान में बादल छा गए और तेज धूप के बीच मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद क्षेत्र में कुछ देर तक बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से नौतपा के चलते क्षेत्र में तेज गर्मी और उमस का असर बना हुआ था।