बालाघाट: कार ने ऑटो को टक्कर मारी, ऑटो चालक घायल, उपचार जारी
बैहर रोड़ भरवेली समीप मुंडीमाई चौक में एक ब्लेक कार ऑटो को ठोस मार कर फरार हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो चला के हिसब लाल पिता नरबद बघेले 52 वर्ष वार्ड नंबर16 भरवेली निवासी घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसबलाल ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं।