गुना नगर: गुना में महाआर्यमान सिंधिया के कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्नल की जेब से मोबाइल और नगदी हुई चोरी, मामला दर्ज
गुना में हुए महाआर्यमान सिंधिया के युवा सम्मेलन कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्नल की जेब से मोबाइल और ₹20000 नगदी चोरी हो गई। 7 अप्रैल को नारायणी गार्डन गुना में सिंधिया के कार्यक्रम में ग्वालियर से शामिल होने आए फरियादी महिपति पवार रिटायर्ड कर्नल ने कोतवाली में मोबाइल और नगदी चोरी होने शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।