बुधवार की देर शाम कछौना के बेरूवा मजरा आहिरांवा निवासी रोहित की पत्नी 22 वर्षीय रीना का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने गुरुवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या की पुष्टि हुई।सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना के सहदतनगर निवासी मृतका की मां हैमवती ने शुक्रवार को दामाद रोहित उसकी मां व पिता पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया।