विदिशा नगर: बिजली कंपनी द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि विट्ठल नगर फीडर में मेंटेनेंस कार्य के चलते 2 घंटे रहेगी विद्युत कटौती...
विदिशा के बिजली कंपनी की ओर से मंगलवार सुबह 9 बजे जारी सूचना में बताया गया कि विट्ठल नगर फीडर पर मेंटेनेंस कर किया जाना है जिसके चलते मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी इसकी वजह से रायपुरा, पेढी चौराहा, खाई रोड, मुखर्जीनगर, विठ्ठल नगर, बक्सरिया, समर्पित कॉलोनी, चौपडा मोहल्ला सहित अन्य जगहों पर 2 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी