झालरापाटन: झालावाड़ के रायपुर मार्ग पर बाइक से गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के रायपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बताया कि दोनों युवक चामुंडा गांव के रहने वाले हैं। और बाइक से रायपुर जा रहे थे लेकिन उनकी बाइक रास्ते में असंतुलित होकर स्लिप हो गई।