बिहार: पावापुरी रेलवे हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की हुई मौत, शव की नहीं हो पाई पहचान
Bihar, Nalanda | Dec 2, 2024 पावापुरी हॉल्ट के पिलर नंबर 34 के पास ट्रेन से कटकर लगभग 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। रेल थाना की पुलिस ने बताया सोमबार की सुबह 8 बजे सूचना मिला की ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुचकर शव की पहचान का प्रयास किया गया मगर मृतक की पहचान नही हो पाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।