कटंगी: नंदलेसरा विवाह समारोह में आया 8 साल का बालक कुएं में गिरा, ग्रामीणों ने रस्सी बाल्टी से निकाला, बाल-बाल बचा
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदलेसरा में रविवार शाम विवाह समारोह में शामिल होने आए 8 वर्षीय बालक संघर्ष पिता आकाश गजभिए के कुएं में गिर जाने से हड़कंप मच गया। बालक करीब 18 घंटे तक गहरे खाली कुएं में फंसा रहा। सोमवार दोपहर ग्रामीणों ने रस्सी और बाल्टी की मदद से उसे सकुशल बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि ऊंचाई से गिरने के बाद भी बालक को मामूली चोटें ही आईं।