महाराजगंज: भवानीगढ़ बहुदा कला मार्ग पर स्कूटी की टक्कर से वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
22 अप्रैल की बुधवार रात्रि 8:00 बजे के आसपास बाजार से लौट रही एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने शिवगढ़ सीएचसी पहुंचाया। जहां महिला का इलाज किया गया। महिला को गंभीर चोट होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।