कोल: थाना सासनी गेट क्षेत्र में सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को प्राइवेट सिटी बस ने मारी टक्कर, हुई मौत
Koil, Aligarh | Mar 4, 2024 थाना सासनी गेट क्षेत्र में रोड पर चलते बुजुर्ग को पीछे से आ रही प्राइवेट सिटी बस ने जोरदार टक्कर मार दी है। घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र के द्वारा पूरे मामले की जानकारी रविवार को पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।