ग्वालियर गिर्द: खेत में अमरूद के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
उटीला थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक का शव गुरुवार सुबह उसके खेत में अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला था।पता चला है कि रवि मांझी बुधवार रात भोजन करने के बाद घर से निकला था।गुरुवार सुबह जब खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने अमरूद के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि शव रवि का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।