आगरा: DM ने सदर तहसील में SIR प्रक्रिया पर की प्रेस वार्ता, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, नाम जांचकर फॉर्म-6 से आवेदन की अपील
Agra, Agra | Jan 17, 2026 SIR प्रक्रिया को लेकर DM ने प्रेस वार्ता कर बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। सभी मतदाताओं को अपने बूथ पर जाकर नाम का सत्यापन करना अनिवार्य है। जिनका नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें। आवेदन के साथ घोषणा पत्र, फोटो व दस्तावेज जरूरी हैं। 18 वर्ष पूर्ण नए मतदाता भी नाम जुड़वा सकते हैं। जिले में अब तक 56 हजार आवेदन भर जा चुके हैं।