बरेली: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चला रहा युवक, प्रेमनगर पुलिस ने स्कूटी समेत किया गिरफ्तार
बरेली के थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन का इस्तेमाल करने वाले अभियुक्त इमरान उर्फ सोबी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अली मोहम्मद की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे कब्रिस्तान के पास से पकड़ा। उसके कब्जे से जुपिटर स्कूटी व कूटरचित नंबर प्लेट बरामद हुई। आरोपी को जेल भेज दिया गया।