बुहाना क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी और शिक्षाविद् इंजीनियर संदीप नेहरा को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से लौह पुरुष एकता अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें समाज में एकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है। सम्मान समारोह 31 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होगा।