गोपालगंज: गोपालगंज में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो बाल श्रमिक विमुक्त: जिला प्रशासन
श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार तथा जिला पदाधिकारी, गोपालगंज के निर्देशानुसार बाल एवं किशोर श्रमिक अंतर्गत गठित धावा दल द्वारा मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे, बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया।