नईगढ़ी: नईगढ़ी नगर परिषद में विवाद: 12 पार्षदों ने सीएमओ हेमंत त्रिपाठी पर मनमानी का आरोप लगाया
Naigarhi, Rewa | Oct 30, 2025 नईगढ़ी नगर परिषद में एक बार फिर प्रशासनिक टकराव सामने आया है। बुधवार को नगर परिषद नईगढ़ी के 12 पार्षद सामूहिक रूप से मऊगंज कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर संजय कुमार जैन को मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) हेमंत त्रिपाठी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि सीएमओ ने नगर परिषद की बैठक में मनमानी करते हुए नियमों को दरकिनार किया और अध्य