बीना: ग्राम आगासौद में ट्रक की टक्कर से बाइक चालक घायल, डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | May 13, 2026 30 वर्षीय चंद्रभान पिता कालू निवासी ग्राम आगासौद जो बुधवार को बाइक में पेट्रोल डलाने जा रहा था। तभी गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक सवार घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 आरक्षक अमित जाट एवं चालक राहुल अहिरवार मौके पर पहुंच गए और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल का उपचार जारी है।