खुरई: ढिकुआ में रास्ते को लेकर झगड़े के दौरान दो लोगों ने शौच के लिए पहुंचे व्यक्ति की की कुटाई
Khurai, Sagar | Mar 1, 2025 ढिकुआ गांव निवासी खूब सिंह प्रजापति ने देहात थाने में शनिवार शाम लगभग 7 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार सुबह लगभग 7 बजे जब वह पप्पू रजक के घर के रास्ते शौच के लिए जा रहा था तभी कीरत और जगन्नाथ प्रजापति पप्पू रजक के बेटे देवेंद्र से रास्ता बंद को लेकर झगड़ रहे थे। जैसे ही वह पहुंचा तो कीरत और जगन्नाथ प्रजापति उसे पकड़ के बारगा में खींचकर ले गए और पिटाई की।