आज कुरहा ढाला के समीप एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक महिला की घटनास्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजा को लेकर NH31 को घंटो जाम कर दिया। मृतका की पहचान कुरहा वार्ड संख्या 11 निवासी सागर तांती की करीब 35 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में की गई है।