सिंघवारा: 6 घंटे की मशक्कत के बाद हाई टेंशन टावर से उतरी मूक-बधिर किशोरी, अस्पताल में इलाज जारी, खतरे से बाहर
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में हाई टेंशन टावर पर चढ़ी मूक-बधिर किशोरी को करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने सुरक्षित नीचे उतार लिया। किशोरी की पहचान 14 वर्षीय धनवंती कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और अब वह खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस और लोगों की सूझबूझ से घटना टली