लोहरदगा: लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बहनों के बाद भाई ने भी तोड़ा दम, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत
लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर मिशन चौक के समीप शुक्रवार रात हुए भीषण टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सपना कुमारी और सृष्टि कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रोहित कुमार साहू को तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।