टीबी उन्मूलन मिशन को गति देने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ऊना ने वर्ष 2026 के लिए विशेष जागरूकता कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर टीबी के शुरुआती 10 लक्षणों और निक्षय हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देगा। डॉ. विशाल ठाकुर ने बताया कि यह पहल टीबी मुक्त भारत अभियान के अनुरूप है और इसे गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।