घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय एक बार फिर सार्वजनिक गतिविधियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। गाजीपुर और अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र घोसी में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि अतुल राय पर वर्ष 2019 में दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे थे,जिसके बाद वे लंबे समय तक जेल में रहे। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी कर जेल से साजिश का आरोप लगाया है।