ज़मानिया: गाज़ीपुर शहर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों ने विभागों के खिलाफ आवाज उठाई, किया शुद्धि बुद्धि यज्ञ
गाज़ीपुर शहर की जर्जर सड़कों से परेशान नागरिकों ने अब जिम्मेदार विभागों के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार शम्मी सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई।अभियान का शुभारंभ लाल दरवाजा क्षेत्र से हवन-पूजन एवं बुद्धि शुद्धि यज्ञ के साथ किया गया।