फरीदाबाद: सूरजकुंड में एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लगाया फर्जी किरायानामा बनाने का आरोप, पुलिस से की शिकायत
सेक्टर-39 निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से किरायानामा बनाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। सूरजकुंड थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित जितेन्द्र सिंह अरोड़ा ने आज दी अपनी शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के बसंत विहार में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने जनवरी में सेक्टर-39 स्थित अबिजा टावर में एक फ्लैट खरीदा था।