परबत्ता थाना पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। अवैध शराब की बरामदगी कन्हैयाचक गांव के समीप सड़क के किनारे से हुआ है। परबत्ता थानाध्यक्ष ने मंगलवार की शाम सात बजे बताया कि शराब कौन से कारोबारी का है। इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।