थाना जैदपुर पुलिस ने शुक्रवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण उस्मान पुत्र मो0 खलील निवासी ग्राम बंजारन पुरवा कस्बा थाना, फिरोज पुत्र स्व0 मो0 हलीम निवासी पल्हरी थाना सफदरगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 77 किलो 610 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका का बुरादा व घटना में प्रयुक्त दो वाहन कार को बरामद किया गया।