तालबेहट: बार क्षेत्र के मर्रोली में देशी शराब के सेल्समैन के साथ आधा दर्जन दबंगो ने जमकर लाठी डंडों से की मारपीट,पैसे छीनने आरोप
बार थाना क्षेत्र अंतर्गत मर्रोली में देसी शराब के सेल्समैन के साथ करीब आधा दर्जन दबंगो ने जमकर लाठी डंडों से मारपीट की है,उक्त मामले को लेकर पीड़ित ने पैसे छीनने के आरोप लगाया और उक्त मामले में जानकारी देते हुए बताया उसे गंभीर चोटे आई हैं,जिस कारण वह चल नहीं पा रहा रहा है, बार थाने में शिकायती पत्र देते हुए नामजद लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।