खगड़िया: बारिश के पानी से सन्हौली रोड बना झील, आवागमन में लोगों को हो रही भारी परेशानी
खगड़िया शहर के सन्हौली रोड पर शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुई बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे पूरा इलाका झील जैसा नजर आने लगा। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही ठहर गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नाले या पानी निकास