शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र चमरपुर कला गांव में खेत में भैंस घुसने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में अंकित, उनकी मां नन्दरानी और पिता नंदराम घायल हो गए। अंकित के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि नंदराम के सिर में खुली चोट आई है।