नागौर जिले में मादक पदार्थ एमडी तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई हुई है। नागौर जिले के पांचलासिद्धा क्षेत्र में पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और करीब 700 ग्राम एमडी बरामद की गई है,जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों में हैं। पुलिस सुत्रों ने रविवार शाम 5:00 बजे बताया कि एक महिला को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है।