घोड़ाडोंगरी: आस्था का उदाहरण: मध्यप्रदेश के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा पर निकला युवक पहुंचा
आस्था, श्रद्धा और भगवान शिव के प्रति अटूट विश्वास का अनोखा उदाहरण शुक्रवार दोपहर सारणी नगर में देखने को मिला, जब मध्यप्रदेश के दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए दंडवत यात्रा कर रहा एक युवक सारणी पहुंचा। युवक पिछले कई दिनों से अपने घर से यात्रा पर निकला हुआ है और कठिन मार्गों को पार करते हुए लगातार दंडवत प्रणाम करते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहा है।