मेदिनीनगर (डालटनगंज): ईटहे में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,भाई ने लगाया हत्या का आरोप-mmch में हुआ पोस्टमार्टम
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ईटहे में पत्नी से झगड़ा करने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाकर इहलीला समाप्त की। युवक की पहचान ईटहे निवासी 22 वर्षीय एकलाख आलम पिता जसीमुद्दीन मियां के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर भाई सज्जाद आलम एवं नौशाद आलम गुरुवार रात मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।