बहराइच: जेल रोड के पास अचानक तीन वाहन आपस में भिड़े, टला बड़ा हादसा
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड के पास गुरुवार को अचानक तीन वाहन आपस में टकरा गए। जिससे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। जेल रोड के पास एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में टकरा गए थे। जिसे तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।