बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाटर बकर्स रोड पर स्थित जर्जर- जर्जर पानी की टंकी को नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा गिराया गया। काफी समय से यह पानी की टंकी जर्जर- जर्जर अवस्था में थी और कभी भी कोई हादसा हो सकता था। जिस कारण नगर पालिका परिषद के द्वारा पानी की टंकी को धराशाई कर दिया गया। इस टंकी से पानी की सप्लाई काफी समय से बंद थी।