कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थल इनायतपुर में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री का ग्रामीणों ने किया स्वागत समारोह
Siyana, Bulandshahr | Mar 31, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम थल इनायतपुर में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री नीरज चौधरी का ग्रामीणों ने स्वागत समारोह किया। मंगलवार को स्वागत समारोह के आयोजक विनोद दहिया ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम बड्ढा वाजिदपुर निवासी नीरज चौधरी को भाजपा द्वारा जिला महामंत्री बनाया गया है। जिसके चलते ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है।