पलामू जिला के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलाड़ी मोड़ के पास सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चुरवाही टोला गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे करण कुमार अपने चचेरे भाई के साथ टेंपो से छतरपुर बाजार सामान खरीदने जा रहा था।