सहारनपुर: सहारनपुर में झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले, कई इलाकों में जलभराव
सहारनपुर में बुधवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। सुबह करीब सात बजे से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। आसमान बादलों से घिरा रहा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।